blogger header by Arvind Kumar

बुरे मत बनो : प्रकाशितवाक्य 21 v 8

बुरे मत बनो

बुरे मत बनो

    हम सभी परमेश्वर के राज्य का हिस्सा बनना चाहते हैं। अक्सर हम बाइबल के विभिन्न भागों में बताए गए अच्छे गुणों पर गौर करते हैं और उनके अनुसार जीने की कोशिश करते हैं। आत्मा के फल और पौलुस द्वारा वर्णित प्रेम कुछ ऐसे गुण हैं जिनके बारे में हम अक्सर सोचते हैं। लेकिन हम बुरे कामों की सूची पर ध्यान देकर उनसे अपनी तुलना कम ही करते हैं। शायद हमें ऐसा करना चाहिए।

    बुरे कामों की एक ऐसी सूची हमें प्रकाशितवाक्य 12:8 में मिलती है। "पर डरपोकों, और अविश्वासियों, और घिनौनों, और हत्यारों, और व्यभिचारियों, और टोन्हों, और मूर्तिपूजकों, और सब झूठों का भाग उस झील में मिलेगा, जो आग और गन्धक से जलती रहती है: यह दूसरी मृत्यु है" (प्रकाशितवाक्य 21:8) हमें इनके बारे में सोचने की ज़रूरत है कि क्या इनमें से कुछ भी हमारे बारे में कहा जा सकता है?

  • डरपोक: क्या हम परमेश्वर के वचन का प्रचार करने से डरते या भयभीत हैं?
  • अविश्वासी: क्या हमें परमेश्वर पर सच्चा विश्वास है, या हम सोचते हैं कि क्या उसके वादे सच हैं?
  • घिनौना: क्या हमारे कार्य या हमारी भाषा कभी-कभी घिनौनी होती है?
  • हत्यारे: हम हत्या भले ही न करें, लेकिन क्या हम अपने भाइयों पर क्रोधित होते हैं? (मत्ती 5:21-22)
  • व्यभिचारी: व्यभिचार या विवाह के बाहर यौन संबंध तो दूर की बात है, लेकिन अश्लील साहित्य या वासना के मामले में हम क्या कर सकते हैं?
  • टोना-टोटका करनेवाले: ये वे लोग हैं जो नशीले पदार्थों का व्यापार करते हैं या मनोरंजन के लिए इनका सेवन करते हैं। हम शराब और अन्य नशीले पदार्थों के साथ कैसा व्यवहार करते हैं?
  • मूर्तिपूजक: क्या हमारे पास परमेश्वर से बढ़कर कोई चीज़ है?
  • झूठे: झूठ बोलना बहुत आसान है। क्या हमें झूठा कहा जा सकता है?
    अपनी ज़िंदगी बदलने और पश्चाताप करने में अभी देर नहीं हुई है। आइए हम परमेश्वर से प्रार्थना करें कि वह हमारे अंदर से सभी बुरे कामों को दूर कर दे ताकि हम सचमुच उसके चुने हुए लोगों में से एक बन सकें।




रॉबर्ट प्रिंस के "थिंक थिंग्स" से उद्धृत                                                                          हिंदी अनुवाद: अरविंद कुमार