बाइबिल में परमेश्वर के हमारे साथ रिश्ते को इस तरह बताया गया है: उसकी आँखें नेक लोगों पर हैं और उसके कान उनकी पुकार सुनते हैं। जब हम रोते हैं तो वह सुनता है; वह हमें बचाता है; जब हमारा मन टूटता है तो वह हमारे पास होता है; और पीसे हुओं का उद्धार करता है, वह हमें दुखों से बचाता है और हमारे जीवन में हमें सुरक्षित रखता है। (भजन 34 पद 15 – 22 पदो का सारांश )।
दूसरे शब्दों में,
परमेश्वर लगातार हम पर नज़र रखता है, हमारी सुनता है और हमारी मदद करता है। वह हमेशा
हमारे साथ है और हमारी ज़रा सी पुकार पर भी मदद के लिए तैयार रहता है। हमारे पास
कितना महान परमेश्वर है!
अगर परमेश्वर हमारे साथ
ऐसा व्यवहार करता है, तो आइए हम भी उसके लिए
ऐसा ही करें। आइए हम परमेश्वर पर पूरी तरह ध्यान दें, उसके वचन सुनें, उससे बात करें और उसकी आज्ञा मानें। आइए हम उसके प्रति उतने ही समर्पित रहें
जितना वह हमारे प्रति है।
प्रार्थना है कि परमेश्वर
के साथ हमारा रिश्ता हर दिन और मज़बूत हो।
हमारे प्रभु में प्यार,